

रायपुर 20 अप्रेल 2012
लोक निर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कल 21 अप्रेल को रायपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। श्री अग्रवाल दोपहर 1.30 बजे धरसींवा विकासखण्ड के ग्राम टेकारी और 3.00 बजे ग्राम बरतोरी (को) में ग्राम सुराज अभियान के अंतर्गत आम नागरिकों से सीधी बातचीत करके शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। श्री अग्रवाल दोनों गांवों में आम लोगों से उनके गांवों की समस्याएं भी सुनेंगे।
क्रमांक- 335/राजेश
Date:
20 April 2012 - 7:53pm