उप मुख्यमंत्री परिचय
उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव
श्री त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव का जन्म 31 अक्टूबर 1952 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ। उनके पिता सरगुजा स्वर्गीय श्री एम.एस. सिंहदेव हैं। श्री टी.एस. सिंहदेव ने भोपाल के हमीदिया कॉलेज से इतिहास में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की है। वे वर्ष 1983 में सरगुजा जिले के मुख्यालय अम्बिकापुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चुने गए। वर्ष 2008, वर्ष 2013 और 2018 में वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। वर्ष 2008 में उन्होंने विधानसभा की लोक लेखा समिति, सरकारी उपक्रमों समिति और याचिका समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया। वे 6 जनवरी 2014 से छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे।