राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में सुश्री दीपिका शोरी ने मुलाकात की। राज्यपाल को सुश्री दीपिका शोरी ने बस्तर अंचल में बाढ़ से हुई क्षति और उससे प्रभावित हुए जनसमुदाय की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने राज्यपाल से बाढ़ प्रभावितों के सहयोग का आग्रह किया। राज्यपाल सुश्री उइके ने सुश्री दीपिका शोरी को बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों के हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।  
क्र. 2870/विवेक/देवेन्द्र