मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
शनिवार, 09 दिसंबर 2023
मुख्य समाचार:

सुकमा : दीपावली पर जगमगाएंगे कृषकों और पशुपालकों के घर

मुख्यमंत्री ने जारी की शासन के तीन महत्वाकांक्षी योजनाओं की राशि
सुकमा जिले के 17 हजार 477 कृषकों के बैंक खातों में हुआ राशि का अंतरण

सुकमा 17 अक्टूबर 2022

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज उनके निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य सरकार की तीन महत्वाकांक्षी योजनाओं-राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत हितग्राहियों के खाते में राशि ऑनलाइन अंतरित की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ’राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ की वर्ष 2021-22 की तीसरी किस्त के रूप में जिले के 17477 कृषकों को 21 करोड़ 52 लाख 69 हजार रुपए,  ’राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 की राशि के रूप में जिले के 3079 हितग्राहियों सहित बैगा, गुनिया, आट पहारिया आदि को भी योजना के तहत राशि प्रदान की। उन्होंने गोधन न्याय योजना के अंतर्गत पिछले पखवाड़े की गोबर खरीदी हेतु हितग्राहियों को 78 हजार 886 रुपए की राशि का ऑनलाइन भुगतान किया।
            इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दीपावली का त्यौहार नजदीक है और आप सभी के खाते में राशि आने से त्यौहार अच्छे से मना सकेंगे। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों को लगभग 1900 करोड़ की राशि अंतरित की गई, जिससे प्रदेश के किसानों, मजदूरों, पशुपालकों, स्व सहायता समूहों की महिलाओं और गौठान समितियों को लाभ प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों का डी.ए. बढ़ाकर 33 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे कर्मचारी वर्ग में भी खुशी का माहोल है। त्यौहार के पहले सभी वर्गो के पास पैसा आने से बाजार में भी रौनक रहेगी। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
599./2022