मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
सोमवार, 04 दिसंबर 2023
मुख्य समाचार:

रायपुर : कर्मचारी चयन आयोग द्वारा हेड कांस्टेबल दिल्ली पुलिस की परीक्षा 21 से 28 अक्टूबर तक

रायपुर 18 अक्टूबर 2022

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा हेड कांस्टेबल (असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर) पद दिल्ली पुलिस की परीक्षा 21 अक्टूबर से 28 अक्टूबर को आयोजित होगी। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से शाम 6.30 बजे तक तीन शिफ्टों में आयोग द्वारा निर्धारित परीक्षा केन्द्र रायपुर शहर स्थित सरोना पार्थिवी प्रोविंश कामर्शियल कॉम्पलेक्स सन्त रविदास वार्ड नं. 70 में संचालित किया जायेगा। इस परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री रूचि शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

क्रमांक/10-43/ विष्णु