मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
शुक्रवार, 29 सितम्बर 2023
मुख्य समाचार:

रायपुर : राज्यपाल सुश्री उइके से राज्य के विभिन्न प्रतिनिधियों ने की मुलाकात

सुश्री अनुसुईया उइके

रायपुर, 20 अक्टूबर 2022

सुश्री अनुसुईया उइके2

सुश्री अनुसुईया उइके3

सुश्री अनुसुईया उइके4

सुश्री अनुसुईया उइके5

सुश्री अनुसुईया उइके6

सुश्री अनुसुईया उइके8

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज राजभवन में प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री संजय शुक्ला, स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर के डायरेक्टर श्री प्रवीण जैन, भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, रेरा छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री विवेक ढांढ एवं हेमचंद विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा, भारतीय स्टेट बैंक प्रशासनिक कार्यालय रायपुर के डी.जी.एम. श्री राकेश यादव, केंद्रीय जी.एस.टी एवं उत्पाद शुल्क रायपुर के प्रधान आयुक्त श्री अतुल गुप्ता एवं अपर आयुक्त श्री श्रवण बंसल, पत्रकार श्री नमित जैन एवं श्री वैभव पाण्डे तथा मनोहर गौशाला के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री अखिल जैन, श्री सीताराम अग्रवाल ने मुलाकात की।
 इस अवसर पर इन प्रतिनिधियों ने राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल सुश्री उइके ने भी सभी प्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए, दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
क्रमांक  4537