- 29 अक्टूबर 2022
रायपुर, 29 अक्टूबर 2022
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज राजभवन में छठ महापर्व आयोजन समिति, महादेव घाट, रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। राज्यपाल सुश्री उइके को प्रतिनिधिमंडल ने छठ महापर्व में शामिल होने का आमंत्रण दिया। राज्यपाल ने सदस्यों को छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर आयोजक समिति के प्रमुख राजेश कुमार सिंह सहित सदस्यगण उपस्थित थे।
क्रमांक: 4650/विवेक/भुषण