मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
मंगलवार, 03 अक्टूबर 2023
मुख्य समाचार:

रायपुर : ​​​​​​​राज्यपाल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन किया

रायपुर, 30 अक्टूबर 2022

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने प्रथम गृहमंत्री एवं उप प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन किया है। साथ ही राज्यपाल सुश्री उइके ने राष्ट्रीय एकता दिवस की भी शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा कि लौह पुरूष सरदार पटेल के नेतृत्व में देश के एकीकरण का कार्य पूर्ण किया गया। देश को एकता के सूत्र में बांधने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके विचार युवाओं के लिए सदैव प्रेरक एवं मार्गदर्शक रहेंगे। 

क्रमांक-4678/विवेक/देवेन्द्र