मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
सोमवार, 02 अक्टूबर 2023
मुख्य समाचार:

रायपुर : राज्यपाल ने गुरू नानक जयंती पर दी शुभकामनाएं

रायपुर, 07 नवम्बर 2022

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने गुरू नानक जयंती के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि गुरू नानक देव जी ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने समाज को आपसी प्रेम और सदभाव बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलने और उनके संदेशों को जीवन में उतारने की जरूरत है। गुरूनानक देव जी के विचार हमेशा प्रासंगिक रहेंगे।

क्र. 4920/हर्षा