- 09 नवम्बर 2022
सूरजपुर/09 नवम्बर 2022
भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2023 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र 4 प्रेमनगर, 5 भटगांव एवं 6 प्रतापपुर ( 141 से 285 तक) का आज 9 नवंबर 2022 (बुधवार) को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन जिले के सभी विहित स्थलों पर प्रातः 11.30 बजे तक कर लिया गया है।
मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के उपरांत अर्हता तिथि 1 जनवरी 2023 को पात्र सभी मतदाता अपना जोड़ने, संशोधन करने एवं विलोपन करने हेतु अपना दावा ,आपत्ति 9 नवंबर 2022 (बुधवार) से 8 दिसंबर 2022 (गुरूवार) तक मतदान केन्द्र के बूथ लेवल अधिकारी के पास ऑफलाईन एवं www.nvsp.in तथा Voterhelpline App के माध्यम से ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते है।
समाचार क्रमांक/1254/अजीत