मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
बुधवार, 04 अक्टूबर 2023
मुख्य समाचार:

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा : विधानसभा - डोंगरगांव, जिला - राजनांदगांव

दिनांक 12 नवम्बर 2022

ग्राम - लाल बहादुर नगर,  विकासखण्ड - डोंगरगढ़ 

  •     लाल बहादुर नगर को नगर पंचायत बनाने की घोषणा।
  •     लाल बहादुर नगर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा।
  •     ग्राम आलीवारा में किसान सुविधा केंद्र खुलेगा।
  •     ग्राम आलिवारा में हाईस्कूल का हायर सेकण्डरी स्कूल में उन्नयन होगा। 
  •     मांगी खूंटा जलाशय निर्माण और जमारी डायवर्सन क्रमांक 2 के प्रशासकीय स्वीकृति जारी करने की घोषणा। 
  •     माटेकसा से पिनकापार वृहद पुल निर्माण की घोषणा।

ग्राम - अर्जुनी,  विकासखण्ड - डोंगरगढ़ 

  •     ग्राम अर्जुनी में कॉलेज खोलने की घोषणा की।
  •     तुमड़ीबोड़-सूखानाला बैराज सिंचाई परियोजना के लिए प्रशासनिक स्वीकृति। 
  •     डोंगरगाँव में माटीकला, शिल्पकला के लिए ग्लेजिंग यूनिट की स्थापना की जाएगी। 
  •     डोंगरगाँव के सभी वार्डों में गली क्रांकीटीकरण किया जाएगा।
  •     कोटरासरार से मोहभट्टा तक सड़क निर्माण करवाया जाएगा। 
  •     मचानपार में हाईस्कूल भवन निर्माण किया जाएगा।
  •     बुद्धुभदरा में हाईस्कूल निर्माण की घोषणा की।

डोंगरगांव 

  •     मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विभिन्न समाज प्रमुखों से भेंट की। 
  •     हल्बा समाज के लिए गोड़लवाही में सामाजिक भवन के लिए 10 लाख की स्वीकृति। 
  •     सेन समाज के लिए बिल्हारी एवं मुरमुंदा में सामाजिक भवन के लिए 10-10 लाख रूपए की घोषणा।
  •     साहू समाज के प्रतिनिधि द्वारा डोंगरगाँव में सामुदायिक भवन में डोम निर्माण की माँग पर मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर को 20 लाख रूपए स्वीकृति का निर्देश दिया।
  •     सतनामी समाज के प्रतिनिधियों की मांग पर मुख्यमंत्री ने अधूरे सामुदायिक भवन के निर्माण को पूरा कराने के लिए 5 लाख रुपये की स्वीकृति दी।
  •     रामाटोला निवासी श्रीमती रमा वर्मा द्वारा मुम्बई में पढ़ रही अपनी बेटी के लिए दो लाख रुपये अनुदान राशि की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने तत्काल स्वीकृति दी।
  •     निषाद समाज द्वारा सिंगदई (राजनांदगाँव) में स्थित छात्रावास में अतिरिक्त कमरा निर्माण के लिए राशि की माँग पर मुख्यमंत्री ने 10 लाख रुपये की स्वीकृति दी। 

क्रमांक: 5039/चन्द्रवंशी