- 14 नवम्बर 2022
रायपुर, 14 नवंबर 2022
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकनायक बिरसा मुण्डा की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुण्डा ने महाविद्रोह ‘ऊलगुलान’ चलाकर तत्कालीन ब्रिटिश साम्राज्य को चुनौती दी। उन्होंने अंग्रेजों से न केवल आजादी के लिए संघर्ष किया, बल्कि आदिवासियों के सामाजिक और आर्थिक अधिकारों के लिए भी लड़ाई लड़ी। वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के लोक नायक के साथ-साथ समाज सुधारक भी थे।
क्र. 5067/विवेक/ देवेन्द्र