मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
मंगलवार, 03 अक्टूबर 2023
मुख्य समाचार:

जांजगीर-चांपा : ‘‘शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोककला महोत्सव’’ के लिए 18 नवंबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित

   जांजगीर-चांपा, 15 नवंबर 2022

 छ0ग0 राज्य आदिम जाति से प्राप्त जानकारी के अनुसार ‘‘शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोककला महोत्सव’’हेतु छ0ग0 राज्य में निवासरत आदिवासी लोककला नर्तक दलों से प्रविष्टियां आमंत्रित किया गया है। प्रविष्टियां 18 नवंबर को सायं 5.00 बजे तक जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास जिला कार्यालय में जमा किया जा सकता है।

      प्रविष्टि करने के लिए आवेदन के साथ आदिवासी लोककला (नर्तक) दल का पूर्ण परिचय। आदिवासियों में सामाजिक चेतना जागृत करने तथा सामाजिक उत्थान के लिए उसके द्वारा किए गए कार्याे/प्रयासों की विस्तृत जानकारी। यदि कोई अन्य पुरस्कार प्राप्त किया गया हो तो उसकी जानकारी। उसके उत्कृष्ट कार्य के विषय में कोई प्रतिवेदन प्रकाशित किया गया हो तो विवरण तथा उसकी एक-एक प्रति। सामाजिक चेतना जागृत करने/सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उसके कार्य के संबंध में कोई प्रख्यात व्यक्ति एवं पत्र-पत्रिकाओं द्वारा टिप्पणी की गई हो तो उसकी सत्यापित प्रति जमा करना होगा। 

पुरस्कार -

    राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार-1.00000 (एक लाख रूपये), द्वितीय पुरस्कार-50.000 (पचास हजार रूपये), तृतीय पुरस्कार 25.000 (पच्चीस हजार रूपये) निर्धारित है।