- 18 नवम्बर 2022
सूरजपुर 18 नवम्बर 2022
अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में मानव संसाधन के रूप में क्रमशः जिला परियोजना समन्वयक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता (फील्ड वर्कर) की नियुक्ति किया जाना है। जिसके लिए साक्षात्कार 24 नवम्बर 2022 को समय 12 बजे से कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सूरजपुर में आयोजित है। पात्र अभ्यर्थी अपने समस्त दस्तावेजों के साथ उपरोक्तानुसार निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित हो।
क्रमांक/1292/लोकेश