मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
गुरुवार, 21 सितम्बर 2023
मुख्य समाचार:

रायपुर : लोक निर्माण विभाग के दो सहायक अभियंता बने कार्यपालन अभियंता

रायपुर, 18 नवम्बर 2022

राज्य शासन द्वारा लोक निर्माण विभाग की दो सहायक अभियंता को कार्यपालन अभियंता के पद पर पदोन्नत किया गया है। लोक निर्माण विभाग मंत्रालय द्वारा जारी आदेश अनुसार सहायक अभियंता सिविल श्री आर. के. गुरू को कार्यपालन अभियंता के पद पर पदोन्नत करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग जगदलपुर की गई है। इसी प्रकार सहायक अभियंता श्री जियामुसबीर खान को कार्यपालन अभियंता के पद पर पदोन्नत करते हुए उनकी पदस्थापना कार्यपालन अभियंता कार्यालय प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग नवा रायपुर की गई है।
क्रमांक: 5171/चतुर्वेदी