- 01 दिसंबर 2022
नारायणपुर, 1 दिसम्बर 2022
जिला विपणन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार नारायणपुर जिले में अब तक 16 धान खरीदी केंद्रों कुल 24436 टन धान का उपार्जन हो चुका है, इस प्रकार उपरोक्त धान खरीदी की कुल राशि 50258088 (राशि लाख में) दर्ज की गई, इस संबंध में समितियों को 982 बार दाने प्रदाय किए गए हैं। ज्ञात हो कि जिले में इस वर्ष कुल 16 धान उपार्जन केन्द्र ऐडका, गढबेंगाल, ओरछा, कोहकामेटा, बासिंग ,छोटेडोंगर, झारा, कन्हारगांव, धोंडई, नारायणपुर, सोनपूर, चंदागांव, बेनूर , कुकड़ाझोर बाकुलवाही, बिंजली उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं, जहां से धान का उठाव किया जा रहा है
एस.शुक्ल/राहुल/890