मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
रविवार, 01 अक्टूबर 2023
मुख्य समाचार:

नारायणपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 : जिले के उपार्जन केंद्रो में 29 हजार 739 क्विंटल धान की हुई खरीदी

नारायणपुर, 2 दिसम्बर 2022

वर्तमान में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में नारायणपुर जिले के  उपार्जन केन्द्रों एड़का, गढ़बेंगाल, छोटेडोंगर, झारा, कन्हारगांव, धौड़ाई, नारायणपुर, चांदागांव, बेनूर, कुकड़ाझोर, बाकुलवाही और बिंजली में  बीते  एक दिसम्बर तक 29 हजार 739 क्विंटल धन की खरीदी की गयी है। ख़बर लिखे जाने तक सबसे अधिक धान उपार्जन केन्द्र बेनूर में 4 हजार 217 क्विंटल धान की ख़रीदी की गई। इसके साथ ही एड़का में 3 हजार 579 क्विटल, गढ़बेंगाल में 3 हजार 404 क्विंटल, छोटेडोंगर में 745 क्विंटल, झारा में 3 हजार 644 क्विंटल, कन्हारगांव में 150, धौड़ाई में 1 हजार 232, नारायणपुर में 3 हजार 940 क्विंटल, चांदागांव में 744 क्विंटल, कुकड़ाझोर 2 हजार 185, बाकुलवाही में 2 हजार 24 क्विंटल और बिंजली में 3 हजार 872 क्विंटल धान की खरीदी की गयी है, जिसके एवज में किसानों को अब तक 6 करोड़ 11 लाख 77 हजार 80 रूपये का भुगतान किया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप समर्थन मूल्य पर जिले के किसानांे से धान खरीदी 1 नवम्बर से शुरू की गई है। इसके लिए जिले में 9 सोसायटियों के माध्यम से धान का उपार्जन किया जा रहा है। जिले के कुल 9291 पंजीकृत  किसानों से 31 जनवरी 2022 तक धान की खरीदी की जायेगी। कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने धान खरीदी केन्द्रों में सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध रहना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने उपार्जन केन्द्रों के लिए नियुक्त किये गये नोडल अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिये हैं।
एस.शुक्ल/राहुल/893