- 02 दिसंबर 2022
जांजगीर-चांपा, 02 दिसम्बर 2022
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 04 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 व 4 के तहत् चार-चार लाख रूपए के मान से कुल 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
जिले के तहसील नवागढ़ ग्राम पिपरा के श्री अंकुशदास मानिकपुरी की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी माता कमला महंत, तहसील अकलतरा के ग्राम किरारी के श्री अनिल कुमार का आकाशीय बिजली से मृत्यु होने पर उनकी माता मंगली बाई, ग्राम पौना के श्री कृष्णा पटेल का पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता शांतिलाल पटेल, ग्राम परसाही नाला के श्री मानसाय गंधर्व की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि आरती बाई को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 व 4 के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।