- 02 दिसंबर 2022
अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस: दिव्यांगजनों ने दिखाई खेल-कूद में अपनी प्रतिभा
स्वास्थ्य परीक्षण, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण वितरण और दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन राशि का होगा वितरण
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 02 दिसंबर 2022
अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के तहत आज समाज कल्याण विभाग द्वारा आज गुरूकुल खेल मैदान में दिव्यांगजों के लिए खेल-कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें जनपद अध्यक्ष गौरेला सुश्री ममता पैकरा, जनपइ सदस्य श्री गणेश मार्कों, श्री रोहित मार्कों की उपस्थिति में आज श्रवण बाधित दिव्यांगों द्वारा कुर्सी दौड़, लम्बीकूद, 100 मीटर दौड, अस्थि बाधित दिव्यांगों द्वारा ट्रायसायकल रेस, दृष्टि बाधित दिव्यागों के द्वारा मटका फोड़ आदि खेल कराया गया। सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के तहत 3 दिसंबर को विधायक श्री के.के. ध्रुव के मुख्य आतिथ्य में दिव्यांगजन सम्मान समारोह गुरुकुल खेल परिसर में आयोजित किया गया है। इस समारोह में दिव्यांगों का स्वास्थ्य परीक्षण, दिव्यांगजन प्रमाणीकरण, सहायक उपकरण वितरण और दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन राशि वितरण के साथ ही रंगोली प्रतियोगिता, सांस्कृतिक गायन-वादन एवं नृत्य प्रतियोगिताएं होगी। विजेता खिलाड़ियों और कलाकरों को सम्मान एवं पुरूस्कार वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही 4 दिसंबर को मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिले के लगभग 155 दिव्यांगजन और उनके सहयोगी में भाग लेगे।