- 02 दिसंबर 2022
गरियाबंद 02 दिसम्बर 2022
कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के दो प्रकरण में मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवभोग तहसील के ग्राम मोखागुड़ा निवासी 40 वर्षीय राजेन्द्र कश्यप की 14 जुलाई 2022 को तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन उनकी पत्नि तिलोत्मा को 4 लाख रुपये स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार गरियाबंद तहसील के ग्राम मोंहदा निवासी 15 वर्षीय गौरी विश्वकर्मा की 05 जुलाई 2022 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन उनके पिता गणेश राम को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
क्रमांक- 943/पोषण