विधानसभा - सरायपाली एवं जिला - महासमुंद
दिनांक 07 दिसम्बर 2022
बलौदा
- शिशुपाल पर्वत को पर्यटन स्थल घोषित किया जायेगा।
- बलौदा कॉलेज परिसर में बाउंडरी वॉल का निर्माण करवाया जायेगा।
- भदरा तालाब का गहरीकरण करवाया जायेगा।
- बलौदा में ग्रामीण हाट बाजार का उन्नयन किया जायेगा।
- सुरंगी नदी पर एनीकेट निर्माण करवाया जायेगा ।
- सरायपाली में अंतरराज्यीय बस स्टैंड का निर्माण किया जायेगा।
- सरायपाली नगर में हर घर में नल जल पहुंचाया जायेगा
भंवरपुर
- ग्राम पंचायत भंवरपुर को नगर पंचायत बनाया जायेगा।
- भंवरपुर को उप तहसील बनाया जायेगा।
- भंवरपुर में किसी राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने की प्रक्रिया चलवाई जायेगी।
- पुलिस चौकी भंवरपुर का थाने में उन्नयन किया जायेगा।
- भंवरपुर में कॉलेज की स्थापना की जायेगी।
- भंवरपुर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश माध्यम विद्यालय खोला जाएगा।
- भंवरपुर में ओपन जिम खोला जायेगा।
- भंवरपुर से सरायपाली तक सड़क निर्माण को तेज गति से पूरा किया जायेगा।
सरायपाली
- मुख्यमंत्री ने विप्र समाज को गीता भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 15 लाख रूपए की स्वीकृति दी।
- मुख्यमंत्री ने नेहा नायक को बी.एड. की पढ़ाई के लिए 01 लाख 20 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की।
- मुख्यमंत्री ने धोबी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख रूपए की स्वीकृति दी।
- अग्रवाल समाज भंवरपुर के सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रूपए देने की घोषणा की।
- गायत्री ट्रस्ट के सामाजिक भवन के लिए 15 लाख रूपए की स्वीकृति दी।
- मुख्यमंत्री ने अघरिया समाज के छात्रावास परिसर में डोम निर्माण के लिए 30 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की।
- मुख्यमंत्री ने बंजारा समाज बसना की धर्मशाला निर्माण के लिए 15 लाख रूपए देने की घोषणा की।
- मुख्यमंत्री ने ब्रम्ह विद्या विहंगाम योग समिति को संस्था के लिए 15 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की।
क्रमांक-5511/चतुर्वेदी
लेख सफलतापूर्वक कॉपी किया गया