मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023
मुख्य समाचार:

गरियाबंद : प्राकृतिक आपदा के एक प्रकरण में चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत

गरियाबंद 09 दिसम्बर 2022

कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के एक प्रकरण में मृतिका के परिजन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनपुर तहसील के ग्राम कोयबा निवासी 37 वर्षीय जानोबाई मांझी की 20 नवम्बर 2021 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण निकटतम परिजन उनके पति टीकम सिंह मांझी को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी गई है।
क्रमांक - 957/पोषण