मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
शनिवार, 09 दिसंबर 2023
मुख्य समाचार:

सूरजपुर : वन अधिकार प्रकोष्ठ हेतु अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी

सूरजपुर/09 दिसम्बर 2022

  अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 एवं नियम 2007, यथा संशोधित नियम 2012 के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर तथा चिन्हित अनुभाग सतर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में मानव संसाधन के रूप में क्रमशः जिला परियोजना समन्वयक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता फील्ड वर्कर की नियुक्ति किया जाना है, जिस हेतु इच्छुक अभ्यर्थी से 01 जून 2022 द्वारा विज्ञापन जारी कर 13 जून 2022 तक आवेदन आमंत्रित किया गया था जिसका सूची प्रकाशित किया जाकर दावा आपत्ति 28 अक्टूबर 2022 तक आमंत्रित किया गया था। उक्त संबंध में कोई भी दावा आपत्ति प्राप्त नहीं होने के फलस्वरूप पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 25 नवम्बर 2022 को आयोजित किया गया था। चयन समिति की अनुमोदन उपरांत साक्षात्कार में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को उक्त पदों की भर्ती हेतु चयन किया जाकर चयन सूची जारी किया जाता है। सूची कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सूरजपुर के सूचना पटल एवं सूरजपुर जिले के वेबसाईट www.Surajpur.gov.in पर देखी जा सकती हैं।
क्रमांक/1444/लोकेश