मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
सोमवार, 25 सितम्बर 2023
मुख्य समाचार:

बलौदाबाजार : आपदा पीड़ित परिवारों के लिए 12 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

बलौदाबाजार, 13 दिसंबर 2022

प्राकृतिक आपदा से मृत 3 लोगों के निकट परिजनों के लिए 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 8 दिसम्बर 2022 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में रतिराम टण्डन पिता कुल्लू टण्डन, निवासी ग्राम तरेंगा, तहसील भाटापारा, दुर्गेश कुमार पिता पवन कुमार तिवारी, निवासी ग्राम सूमा, तहसील भाटापारा, एवं उर्मिला बाई पाल पति स्व. शिवप्रसाद पाल, निवासी ग्राम जरौद, तहसील सुहेला हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के आग से जलने, तालाब के पानी में डूबने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।

चक्रधारी/44