मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
मंगलवार, 03 अक्टूबर 2023
मुख्य समाचार:

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दिए निर्देश- सभी शासकीय विभागों, निगम-मंडलों एवं स्थानीय निकायों में रंग-रोगन के कार्य के लिए गोबर पेंट का ही उपयोग अनिवार्यतः किया जाए

रायपुर, 20 दिसम्बर 2022

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दिए निर्देश- सभी शासकीय विभागों, निगम-मंडलों एवं स्थानीय निकायों में रंग-रोगन के कार्य के लिए गोबर पेंट का ही उपयोग अनिवार्यतः किया जाए

निर्देशों का उल्लंघन करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध होगी कार्यवाही। 

पूर्व में जारी किए गए निर्देशों के बावजूद अभी भी निर्माण विभागों द्वारा केमिकल पेंट का उपयोग किए जाने पर जताई नाराजगी।

श्री बघेल ने कहा, गोबर पेंट का उपयोग ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगा।