मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
बुधवार, 04 अक्टूबर 2023
मुख्य समाचार:

सूरजपुर : ग्राम पंचायत महुली मतदान केन्द्र हेतु सेक्टर अधिकारी नियुक्त

सूरजपुर/29 दिसम्बर 2022

कंलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने आदेश जारी कर त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के सुचारू रूप से निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए रामशरण प्रजापति प्राचार्य शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय महुली को सेक्टर क्रमांक एवं सेक्टर मुख्यालय महुली, ग्राम पंचायत महुली, मतदान केन्द्र प्राथमिक शाला भवन महुली हेतु सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
क्रमांक/1545/लोकेश