- 29 दिसंबर 2022
सूरजपुर/29 दिसम्बर 2022
त्रि-स्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन, 09 जनवरी 2023 (सोमवार) को प्रातः 07.00 बजे से अपरान्ह 03.00 बजे तक तथा मतदान समाप्ति के बाद मतगणना का कार्य होना है। अतः निर्वाचन कार्य प्रारंभ होने से समाप्ति होने तक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु संजय शर्मा नायब तहसीलदार उप तहसील बिहारपुर को विकासखण्ड ओड़गी, ग्राम पंचायत महुली क्षेत्र के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया जाता है। जिनका थाना क्षेत्र पुलिस थाना चांदनी होगा। यह आदेश जारी दिनांक से प्रभावशील होगा।
क्रमांक/1544/लोकेश