- 29 दिसंबर 2022
गरियाबंद 29 दिसम्बर 2022
प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के 5 प्रकरण में मृतक के परिजनों को प्रत्येक में 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गरियाबंद तहसील के ग्राम पीपरछेड़ीकला निवासी 21 वर्षीय दयाराम यादव की 25 अक्टूबर 2022 को तालाब के पानी से डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन अर्थात उनके पिता रेवाराम को 4 लाख रूपये स्वीकृत की गई है। इसी तरह ग्राम बाघडबरा (बिन्द्रानवागढ़) निवासी 5 वर्षीय अरूण नेताम की 24 जुलाई 2022 को तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु होन जाने के कारण उनके निकटतम परिजन अर्थात उनके पिता धरम सिंह को 4 लाख रूपये तथा छुरा तहसील अंर्तगत ग्राम सेम्हरा निवासी 45 वर्षीय उलफी बाई नागेश की 28 अगस्त 2022 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण उनके पति अलीराम गोंड़ 4 लाख रूपये एवं ग्राम दादरगांव (नया) निवासी 56 वर्षीय आशाराम नेताम की 13 सितम्बर 2021 को नाला के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन अर्थात उनकी पत्नी मानकी बाई को 4 लाख रूपये और देवभोग तहसील अंतर्गत ग्राम गोहरापदर निवासी 53 वर्षीय सुन्दर लाल की 27 दिसम्बर 2021 को कुंआ के पानी में डुबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन अर्थात उनकी पत्नि तुले बाई को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
क्रमांक- 1016/पोषण