- 29 दिसंबर 2022
गरियाबंद, 29 दिसम्बर 2022
राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अमितेश शुक्ल के अनुशंसा पर जनपद पंचायत फिंगेश्वर में एक निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति कलेक्टर श्री प्रभात मलिक द्वारा प्रदान किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम पंचायत परसदाकला के ग्राम खुडसा में संतोषपुरी धाम सिलयारी बाहरा में टीन शेड निर्माण हेतु 10 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है। क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फिंगेश्वर को दिया गया है।
क्रमांक- 1017/पोषण