मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
गुरुवार, 01 जून 2023
मुख्य समाचार:

मुंगेली : जिला पंचायत सीईओ ने ग्रामीण औद्योगिक पार्क सिलतरा एवं धरदेई का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

मुंगेली 31 दिसंबर 2022

कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.एस. राजपूत द्वारा जिले में विकसित किए जा रहे महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रिपा) का लगातार निरीक्षण कर जायजा लिया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिला पंचायत सीईओ ने विकासखण्ड पथरिया के ग्राम सिलतरा और धरदेई में रिपा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निमार्णाधीन कार्यों में तेजी लाते हुए जनवरी माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां उपस्थित स्व सहायता समूह की महिलाओं से आजीविका गतिविधियों एवं कार्ययोजना के विषय मे चर्चा किया। उन्होंने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत जिले के प्रत्येक विकासखण्डों में चयनित दो-दो गौठानों में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रिपा) विकसित किया जा रहा है, जिसके पूर्ण होने से महिलाओं एवं युवाओं को गांव में ही रोजगार उपलब्ध होगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने समूह की महिलाओं को मन लगाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मनरेगा के सहायक परियोजना अधिकारी, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, ग्राम के सरपंच सचिव उपस्थित थे।
क्रमांक