मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023
मुख्य समाचार:

सूरजपुर : मां बागेश्वरी देवी लोक न्यास कुदरगढ़ हेतु लेखापाल एवं डाटा सहायक के पद हेतु दावा आपत्ति 11 जनवरी तक

सूरजपुर/06 जनवरी 2023 

मां बागेश्वरी देवी लोक न्यास कुदरगढ़ में लेखापाल एवं डाटा सहायक का पद अस्थायी पद दिनांक 01 दिसम्बर 2022 से 15 दिसम्बर 2022 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। नियत तिथि तक प्राप्त अभ्यर्थियो की पात्र, अपात्र की सूची प्रकाशित किया जाता है जिन आवेदको को किसी प्रकार का आपति हो तो ये दिनांक 11 जनवरी 2023 तक अपना पक्ष जनपद पंचायत कार्यालय ओड़गी में कार्यालयीन समय पर रख सकते है। निर्धारित तिथि उपरान्त प्राप्त दावा, आपत्ति पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जायेगा।
क्रमांक/33/अजीत