मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
गुरुवार, 01 जून 2023
मुख्य समाचार:

गरियाबंद  : हिन्दी टाईपिंग कौशल परीक्षा 19 जनवरी को  

पात्र अभ्यर्थी उक्त परीक्षा में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें
गरियाबंद 12 जनवरी 2023

जिला स्तरीय नियुक्ति समिति के अनुशंसा पर जिले में पदो की उपलब्धता के अनुरूप पात्र अभ्यर्थियों को पुनः 3 माह पश्चात् कम्प्यूटर में 5 हजार की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति से हिन्दी टाईपिंग की कौशल परीक्षा में भाग लेने का अवसर दिया जा रहा है। समिति द्वारा 27 पात्र जिनका नाम सर्वे सूची में सम्मिलित है तथा 21 पात्र जिनका नाम सर्वे सूची में सम्मिलित नही है। एैसे अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जा रहा है। जो कम्प्यूटर में 5 हजार की-डिप्रेशन प्रतिघंटा की गति से हिन्दी टाईपिंग की कौशल परीक्षा में पात्र है। जिला पंचायत गरियाबंद स्थित एम.आई.एस. लैब में 19 जनवरी 2023 को दोपहर 12 बजे पात्र अभ्यर्थियो का कम्प्यूटर में 5 हजार की-डिप्रेशन प्रतिघंटा की गति से हिन्दी टाईपिंग परीक्षा आयोजित किया जायेगा। उक्त कौशल परीक्षा में नियत तिथि समय एवं स्थान में पात्र अभ्यर्थी अनिवार्यतः उपस्थित होना सुनिश्चित करे।
क्रमांक- 955/सोरी