- 12 जनवरी 2023
जांजगीर-चांपा, 12 जनवरी 2023
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 02 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 08 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
जिले की तहसील पामगढ़ के ग्राम चोरभट्ठी के श्री दिलीप यादव के गाज गिरने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि सुकृता यादव , तहसील नवागढ़ के ग्राम बरगांव के श्रीमती बिसाहिनबाई साहू की गैस चूल्हा में जलने से मृत्यु होने पर उनके पति लक्ष्मण साहू को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।