- 17 जनवरी 2023
18 जनवरी 2023 से 25 जनवरी 2023
सूरजपुर/17 जनवरी 2023
कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा के निर्देशानुसार जिले में अधिक से अधिक कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की परिधि में लाया जाना है। इसके लिए 18 जनवरी 2023 से 25 जनवरी 2023 तक विशेष अभियान किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी चलाकर केसीसी उपलब्ध कराया जाएगा। अभियान को सुचारू रूप से क्रियान्वयन हेतु भारत सरकार कृषि मंत्रालय द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड जारी किया गया है, किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान अंतर्गत जिला प्रशासन के समस्त संबंधित कृषि पंचायत, सहकारिता, नाबार्ड, वित्तीय संस्थायें एवं अन्य विभाग समन्वय स्थापित कर विशेष शिविर का आयोजन कर अधिक से अधिक कृषकों का किसान क्रेडिट कार्ड की परिधि में लाना सुनिश्चित करें।
क्रमांक/81/लोकेष