मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
सोमवार, 04 दिसंबर 2023
मुख्य समाचार:

गौरेला पेंड्रा मरवाही : अमानक स्तर का पाए जाने पर 7 किसानों से 146 क्विंटल धान जप्त

       गौरेला पेंड्रा मरवाही, 17 जनवरी 2023/ धान खरीदी केंद्र पेंड्रा में आज निरीक्षण के दौरान बदरंग, मिश्रित एवं पुराना धान होने के कारण 7 किसानों से कुल 146.40 कविंटल धान जप्त किया गया। इसमें किसान राम खिलावन का 14 क्विंटल, डालमन सिंह  का 34 क्विंटल, नवल सिंह राठौर का 20 क्विंटल, रामखिलावन का 16 क्विंटल, नरेशचंद्र  का 48 क्विंटल, कँवल का 10 क्विंटल और अजय कुमार सुल्तानिया का 4.40 क्विंटल धान शामिल है। निरीक्षक दल में डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, खाद्य अधिकारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी शामिल थे