मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
बुधवार, 04 अक्टूबर 2023
मुख्य समाचार:

सूरजपुर: कलेक्टर ने लिया सुंदरपुर गौठान में लगे जिरेनियम प्लांट का जायजा

जिरेनियम प्लांट से सुगंधित तेल निकाला जाएगा,  सुगंधित तेल प्रति लीटर 10 से 15 रुपए में विक्रय होगी

बेहतर कार्य कर आमदनी अर्जित करने कलेक्टर ने स्व सहायता समूह को किया प्रोत्साहित

सूरजपुर/19 जनवरी 2023

  कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम ने भैयाथान ब्लाक के सुंदरपुर गौठान में लगाए गए जिरेनियम प्लांट का जायजा लिया।  उन्होंने गौठान में कार्य कर रहे पांच महिला स्व सहायता समूह को अधिक से अधिक लाभ अर्जित करने के लिए निरंतर बेहतर कार्य करने प्रोत्साहित किया। जिरेनियम प्लांट से सुगंधित तेल निकाला जाएगा। सुगंधित तेल प्रति लीटर 10 से 15 हजार रूपए में बिक्री होगी। जिससे  आय में वृद्धि होगी। गौठान में लगभग 50 हजार पौधा लगाया गया है।  पानी की व्यवस्था की गई है  कलेक्टर ने पपीता, मूनगा, केला लगाने निर्देशित किया तथा फेंसिंग लगाने कहा।
       कलेक्टर सुश्री आरा ने गौठान के तालाब का भी अवलोकन किया एवं गहराई करने निर्देशित किया जिससे पानी की उपलब्धता हमेशा बनी रहे। इस दौरान उन्होंने बकरी शेड, मशरूम शेड, मुर्गी शेड में गतिविधियां नियमित संचालित करने निर्देशित किया। इस दौरान आरईएस एसडीओ  राजेश कुजूर, उप संचालक पंचायत ऋषभ सिंह, मनरेगा एपीओ डॉ. के एम पाठक सहित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक/92/अजीत