मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
शनिवार, 03 जून 2023
मुख्य समाचार:

गरियाबंद : बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 4 निर्माण कार्य के लिए 24 लाख रूपये स्वीकृत

गरियाबंद 19 जनवरी 2023

बिन्द्रानवागढ़ विधायक श्री डमरूधर पुजारी की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री प्रभात मलिक द्वारा विधायक निधी से 4 निर्माण कार्य के लिए 24 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जनपद पंचायत देवभोग अंतर्गत ग्राम पंचायत सरगीगुड़ा में यात्री प्रतिक्षालय निर्माण हेतु 6 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत मुरगुड़ा, ग्राम पंचायत बाड़ीगांव और ग्राम पंचायत दीवानमुड़ा में यात्री प्रतिक्षालय निर्माण कार्य हेतु 6-6 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व संबंधित जनपद पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी को सौपा गया है।
क्रमांक-978/सोरी