- 20 जनवरी 2023
गरियाबंद 20 जनवरी 2023
कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के दो प्रकरण में मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनपुर तहसील के ग्राम चिखली निवासी 05 वर्षीय ऐसांत यादव की 26 फरवरी 2022 को नाला के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन उनके पिता गजेन्द्र यादव को 4 लाख रुपये स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार ग्राम भरूवामुड़ा निवासी 40 वर्षीय जयसिंग नागेश की 26 फरवरी 2021 को कुंआ के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन उनकी पत्नी चुनमुनी बाई को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
क्रमांक- 983/पोषण