मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
रविवार, 28 मई 2023
मुख्य समाचार:

मुंगेली  : मुंगेली में संविदा भर्ती हेतु आवेदन 03 फरवरी तक

मुंगेली 25 जनवरी 2023

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जलग्रहण विकास घटक 2.0 अंतर्गत विभिन्न पदों पर 01 वर्ष के लिए संविदा नियुक्ति हेतु आवेदन 03 फरवरी तक आमंत्रित किया गया है। कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि तकनीकी विशेषज्ञ (अभियांत्रिकी) के 01 पद, डब्ल्यूडीटी सदस्य (यांत्रिकी) के 01 पद और डब्ल्यूडीटी (समूह विकास) के 01 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय उप संचालक कृषि में सम्पर्क किया जा सकता है।

क्रमांक // चंद्राकर