- 26 जनवरी 2023
बालोद 26 जनवरी 2023
राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज प्रातः 08 बजे संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी। कलेक्टर श्री शर्मा ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर देश की आजादी के लिए किए गए उनके अथक प्रयासों के प्रति कृृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा तोमर, संयुक्त कलेक्टर श्री गायकवाड़, डिप्टी कलेक्टर श्री अमित श्रीवास्तव, श्री मनोज मरकाम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
क्रमांक/991/ठाकुर