मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
बुधवार, 31 मई 2023
मुख्य समाचार:

रायपुर : मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने महासमुंद में फहराया झंडा

मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू

रायपुर, 26 जनवरी 2023

छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने महासमुंद जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में तिरंगा झंडा फहराया । महासमुंद में हर्षोल्लास और गरिमामय ढंग गणतंत्र दिवस मनाया गया। गृहमंत्री  श्री साहू ने परेड निरीक्षण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। गणतंत्र दिवस समारोह महासमुन्द के मिनी स्टेडियम में आयोजित किया गया था। 
    मंत्री श्री साहू ने तीन रंग के गुब्बारे शांति स्वरूप आकाश में छोड़े। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक महासमुंद विधायक श्री विनोद चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र छबई, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. आलोक एवं अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

    गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने शहीदों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें साल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात विभिन्न स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा विभिन्न विभागों के शासकीय योजनाओं एवं गतिविधियों की झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया। इसके साथ ही जिला और पुलिस प्रशासन के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी और जवानों तथा एन.सी.सी., एन.एस.एस., स्काउट गाइड के प्लाटून एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले स्कूल विद्यार्थी टीम को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
क्रमांक 6546/ मनोज