- 27 जनवरी 2023
गरियाबंद 27 जनवरी 2023
कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के दो प्रकरण में मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजिम तहसील के ग्राम तर्रा निवासी 42 वर्षीय कल्याण दास कोसरे की 20 अक्टूबर 2022 को नाला के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन उनकी पत्नी मनिता बाई को 4 लाख रुपये स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार ग्राम दुतकैया (खपरी) निवासी 66 वर्षीय सीताराम साहू की 01 सितम्बर 2022 को मधुमक्खी के काटने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन उनकी पत्नी हेमीन बाई को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
क्रमांक- 1002/सोरी