मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
सोमवार, 04 दिसंबर 2023
मुख्य समाचार:

रायपुर : जिला स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का आयोजन 2 फरवरी को ग्राम पंचायत हसदा में किया जायेगा

रायपुर 31 जनवरी 2023

छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर से प्राप्त निर्देंशानुसार 2 फरवरी को दोपहर 12 बजे से जिला स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का आयोजन कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में ’’बाजार शेड, बाजार चौक, ग्राम पंचायत हसदा, विकासखण्ड अभनपुर में किया जायेगा।

अपर कलेक्टर श्री बी.सी. साहू ने बताया कि शासन के दिशा निर्देंश के अनुसार मंच व्यवस्था, टेण्ट व्यवस्था, भोजन व्यवस्था तथा बैठक व्यवस्था आदि के सुव्यवस्थित संपादन हेतु जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।क्रमांक/01-70/कोसरिया