- 01 फरवरी 2023
मुंगेली 01 फरवरी 2023
कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन अब 08 फरवरी तक किया जा सकता है। इसके पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित थी। जिसे बढ़ाकर 08 फरवरी किया गया है। जवाहर नवोदय विद्यालय ग्राम दाबो के प्राचार्य ने बताया कि आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए विद्यालय के सूचना पटल तथा वेबसाईट http://navodaya.gov.in/ का अवलोकन कर सकते हैं।
क्रमांक // चंद्राकर //