- 01 फरवरी 2023
रायपुर, 01 फरवरी 2023
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मुख्य आतिथ्य में विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर 2 फरवरी को दोपहर 2.30 बजे से नवा रायपुर अटल नगर स्थित अरण्य भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य के वेटलैण्ड पर आधारित वृत्त चित्र का प्रदर्शन सहित अन्य विषयों पर चर्चा होगी।
क्रमांक-6686/प्रेम