मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
रविवार, 10 दिसंबर 2023
मुख्य समाचार:

रायपुर : मुख्यमंत्री ने संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर उन्हें नमन किया

रायपुर, 04 फरवरी 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महान संत एवं समाज सुधारक संत शिरोमणि रविदास जी की 05 फरवरी को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को संत रविदास जयंती की बधाई देते हुए कहा है कि संत रविदास ने अपने उपदेशों के माध्यम से समाज में मानवतावादी मूल्यों की नींव रखी। उन्होंने सामाजिक बुराईयों को दूर कर एकता और भाईचारा स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सामाजिक कल्याण और उत्थान के लिए उनके उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं। संत रविदास जी की सीख समाज को हमेशा सही राह दिखाते रहेगी।
क्रमांक: 6742/रीनू