- 07 फरवरी 2023
मुंगेली 07 फरवरी 2023
जिले के शिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने सशक्त युवा सशक्त मुंगेली के अंतर्गत आकांक्षा प्लेटफार्म द्वारा जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में 17 फरवरी को प्रातः 10 बजे से शाम 04 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में निजी नियोजकों द्वारा 986 पदों पर भर्ती की जायेगी। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं से स्नातकोत्तर है। इच्छुक आवेदक आवश्यक दस्तावेज के साथ निर्धारित स्थान एवं समय पर उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।
क्रमांक //चंद्राकर//