- 09 फरवरी 2023
धमतरी 09 फरवरी 2023
स्थानीय ग्रामीणों की मांग और समस्या जानने कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशानुसार जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार 10 फरवरी को मगरलोड तहसील के ग्राम बड़ी करेली में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक आयोजित होने वाले इस शिविर में विभागीय जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए हैं।
क्रमांक-36/1311/इस्मत