- 09 फरवरी 2023
कोण्डागांव 09 फरवरी 2023
कलेक्टर श्री दीपक सोनी के द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 4 वारिसों को 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान दी गयी है। जिसके तहत तहसील कोण्डागांव अंतर्गत केजंग निवासी श्रीमती मनोती सोरी पति स्व. पुनऊराम सोरी को 4 लाख रूपए तथा फरसगांव तहसील के बनचपई निवासी मुन्नाराम, चुन्नूराम एवं रमिला पिता स्व. घासूराम को संयुक्त रूप से 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि संबंधित वारिसों के बैंक खाते में सीधे हस्तान्तरित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
क्रमांक-116/कमल