- 09 फरवरी 2023
- दुर्घटना ग्रस्त एवं घुमंतु बीमार पशुओं के उपचार हेतु दुरभाष नम्बर 0788-2323446
- अब तक 2926 पशुओं का उपचार एवं 5651 पशुओं हेतु औषधि वितरण किया गया
दुर्ग 09 फरवरी 2023
कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार पशुधन विकास विभाग दुर्ग के अंतर्गत संचालित मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई द्वारा सड़क दुर्घटना से घायल एवं घुमंतु बीमार पशुओं का स्थल पर जाकर उपचार किया जा रहा है। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रो में पशु चिकित्सा शिविरों का भी समय-समय पर आयोजन किया जा रहा है।
उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवा डॉ. राजीव देवरस द्वारा बताया गया कि इस वर्ष अभी तक 133 दुर्घटना ग्रस्त एवं घुमंतु बीमार पशुओं का स्थल पर जाकर उपचार किया गया। 38 पशु चिकित्सा शिविरों के माध्यम से 2926 पशुओं का उपचार एवं 5651 पशुओं हेतु औषधि वितरण किया गया इसके साथ ही मोबाईल यूनिट द्वारा सप्ताह में तीन दिन शहरी गौठानो में जाकर स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है। दुर्घटना ग्रस्त एवं घुमंतु बीमार पशुओं के उपचार हेतु दुरभाष नम्बर 0788-2323446 में संपर्क किया जा सकता है।
एनपीएस या ओपीएस के बारे में निर्देशो की जानकारी देने कोषालय अधिकारियों ने ली कार्यशाला
दुर्ग 9 फरवरी 2023/ सामान्य भविष्य निधि ( सीजीपीएफ) क्रियान्वयन के संदर्भ में दिशा निर्देश हेतु जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें 01 नवम्बर 2004 के बाद नियुक्त हुए शासकीय सेवकों के लिए पुरानी पेंशन योजना का लाभ लेने अथवा एनपीएस में यथावत् बने रहने के विकल्प के संबंध में शासन द्वारा जारी निर्देशों का विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया। साथ ही कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तुत शंकाओं का भी समाधान किया गया । उक्त कार्यशाला में श्री देवेन्द्र चौबे, उप संचालक, संभागीय संयुक्त कोष - लेखा एवं पेंशन दुर्ग और श्री राघवेन्द्र कुमार, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी दुर्ग, उक्त संबंध में उपस्थित समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया ।